अमनदीप सिंह | अमृतसर निगम चुनाव में कांग्रेस के 40 पार्षदों में से 18 पूर्व पार्षदों के परिजन तो 8 दोबारा जीते हैं। वार्ड 3 से नवदीप कौर इस बार पार्षद चुनी गई है, जबकि पिछली बार उनके पति हरपन औजला पार्षद थे। वार्ड 14 से राजकंवलप्रीत लक्की जीते हैं जो पिछली बार भी पार्षद थे। वार्ड 16 से जीते संदीप शर्मा पिछली बार भी पार्षद थे। नवदीप हुंदल पिछली बार भी पार्षद थे और इस बार वार्ड 18 से पार्षद चुने गए हैं। वार्ड 23 से कुलविंदर कौर पार्षद बनी हैं उनके भतीजे दमनदीप सिंह पिछली बार पार्षद थे। मोनिका शर्मा वार्ड 25 से पार्षद चुनी गई जो पिछली बार भी पार्षद थीं। वार्ड 28 से सौरभ मिट्ठू मदान इस बार पार्षद बने हैं, जबकि पिछली बार उनकी माता विजय मदान पार्षद थी। वार्ड 41 से सुखविंदर कौर पार्षद बनी है, पिछली बार उनके पति माड़ीमेघा पार्षद थे। वार्ड 42 से गगनदीप सिंह सहजरा पार्षद चुने गए हैं जो पिछली बार भी पार्षद थे। वार्ड 44 से जसविंदर सिंग गिल पार्षद बने हैं, पिछली बार उनकी माता पार्षद थीं। वार्ड 45 से सुखबीर कौर पार्षद बनी हैं पिछली बार उनके पति दलबीर सिंह ममणके पार्षद थे। वार्ड 48 से अश्वनी कुमार जीते हैं जो पिछली बार भी पार्षद थे। रितु कुंद्रा वार्ड 49 से पार्षद बनी हैं, पिछली बार उनके पति सन्नी कुंद्रा पार्षद थे। वार्ड 52 से जीते विकास सोनी पिछली बार भी पार्षद थे। कोमल शाह वार्ड 53 से पार्षद चुनी गई है पिछली बार उनके पति ताहिर शाह पार्षद थे। वार्ड 57 से मंजू मेहरा पार्षद चुनी गई है और पिछली बार भी पार्षद थी। वार्ड 65 से नीरज चौधरी पार्षद बनी है पिछली बार उनके ससुर सुरिंदर चौधरी पार्षद थे। वार्ड 77 से सुनीता बल्लू पार्षद चुनी गई है, जबकि पिछली बार उनके पति सतीश बल्लू पार्षद थे।


