रांची| कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के लिए अधिग्रहित जमीन पर जमीन के पूर्व मालिक द्वारा दुबारा कब्जा किया जा रहा है। सर्विस रोड का काम कर रहे ठेकेदार के लोगों को काम करने से रोका जा रहा है। साथ ही अधिग्रहित जमीन पर बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। जुडको द्वारा संबंधित जमीन मालिक को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इसे देखते हुए जुडको के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने रांची डीसी को पत्र लिखकर अधिग्रहित जमीन पर अवैध तरीके से किए जा रहे कब्जा को हटाने का आग्रह किया है। क्योंकि, जब तक कब्जा नहीं हटता है तब तक सर्विस रोड और यूटिलिटी लेन के निर्माण में दिक्कत होगी।


