हायर मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ अंजुमन इस्लामिया का गठन

रांची| अंजुमन इस्लामिया कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को उपाध्यक्ष मो नौशाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रांची विश्वविद्यालय के आदेश के आलोक में मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन पर चर्चा की गई। इसके लिए हायर मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ अंजुमन इस्लामिया का गठन किया गया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। गठित कमेटी में अंजुमन इस्लामिया के 18 सदस्यों समेत 41 लोगों को शामिल किया गया है। मालूम हो कि रांची विश्वविद्यालय ने अंजुमन इस्लामिया को मौलाना आजाद कॉलेज संचालन के लिए एचएमईएस के गठन करने के लिए अधिकृत किया है। इससे संबंधित लिखित आदेश अंजुमन इस्लामिया को भेजा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि एचएमईएस की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। बैठक में एचएमईएस के बायलॉज के अनुसार एग्जेक्यूटिव बॉडी बनाई जाएगी। एग्जीक्यूटिव व बॉडी ही कॉलेज के शासी निकाय का गठन करेगी। बैठक में महासचिव डॉ तारीक हुसैन, शाहीद अख्तर टुपलू, अयूब राजा खान, नूर आलम, वसीम अकरम, शाहीन अहमद, मो नजीब, मो नकीब, नदीम अख्तर, जावेद अख्तर आदि शामिल थे। इधर मेन रोड स्थित कार्यालय में अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 10वीं जैक बोर्ड की टॉपर तहरीन फातिमा को सम्मानित किया। आर्थिक सहयोग के रूप में उसे 11000 की सहयोग राशि दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *