रिम्स की लिफ्ट में दो घंटे फंसे रहे दो बच्चे, तत्काल नहीं मिली मदद

रांची | रिम्स की पुरानी बिल्डिंग के ए ब्लॉक की ओर जाने वाली लिफ्ट में मंगलवार को दो बच्चे करीब दो घंटे तक फंसे रहे। दोनों लिफ्ट से इलाज के लिए ऊपर जा रहे थे, जिनमें से एक बच्चा मरीज था और दूसरा उसका भाई। घटना के दौरान परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने लिफ्ट ऑपरेटर, टेक्नीशियन और इमरजेंसी नंबरों पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी स्तर से तत्काल सहायता नहीं मिल पाई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि बच्चे की स्थिति फिलहाल ठीक है। इधर, रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी को मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की। 10 मिनट के भीतर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *