रांची | आईपीएल के फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद मंगलवार की देर रात मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। आरसीबी की जीत होते ही काफी संख्या में लोग कार व बाइक से मेन रोड पहुंचे आैर नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। क्रिकेट प्रेमी हाथ में विराट कोहली आैर भारत का झंडा लिए हुए नारेबाजी कर रहे थे। मेन रोड में क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम जमा होने के बाद थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आैर पीसीआर भी मौके पर पहुंच गई थी।


