लाइट हाउस के फ्लैटधारियों को किस्त देने का अंतिम मौका

रांची | धुर्वा में बने लाइट हाउस में फ्लैट लेने वाले 308 लाभुकों ने अब तक पैसे नहीं दिए हैं। लाभुकों को बकाया किस्त देने के लिए निगम द्वारा पहले भी नोटिस दिया गया, लेकिन किस्त का भुगतान नहीं हुआ। इसे देखते हुए निगम ने अंतिम नोटिस देते हुए फ्लैट का आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद फ्लैट के लाभुकों ने बैंक से लोन के लिए आवेदन दिया है। निगम के पदाधिकारियों ने भी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करके लाभुकों को लोन देने के लिए नियम को सरल करने को कहा था। लेकिन अभी भी आवेदकों का लोन स्वीकृत नहीं हुआ। इसे देखते हुए नगर निगम ने अंतिम किस्त देने की तिथि को बढ़ाकर 12 जून कर दिया है। निगम के सहायक प्रशासक ने कहा है कि निर्धारित तिथि तक किस्त का भुगतान नहीं करने पर संबंधित आवंटियों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे के नाम पर फ्लैटों का आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *