कांडी में बाजार गया युवक बाइक से गिरकर घायल

गढ़वा | कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया गांव निवासी श्याम बिहारी रजवार का पुत्र बच्चन रजवार (25 वर्ष) सोमवार को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्चन राजवार घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लमारी बाजार करने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *