गढ़वा | जिले के सुंडीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ठाकुर की पत्नी ज्ञानती देवी 30 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में ज्ञानती देवी ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच नोक झोंक हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


