रांची | नमामि स्वर्णरेखा जोहार स्वर्णरेखा द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। हटिया के विधायक नवीन जायसवाल द्वारा नमामि स्वर्णरेखा जोहार स्वर्णरेखा टी-शर्ट का लॉन्च किया गया। 3 अगस्त सुबह 8 बजे से पीयूष पाठक के नेतृत्व में स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी के रानीचुआं से 21 किमी. की दूरी तय करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ रांची से पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसका उद्देश्य मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी के स्वच्छता व निर्मलता और इसके उद्गम स्थल के संरक्षण व गौरव पूर्ण इतिहास के प्रति जन-जन में जागृति लाना है।


