रांची| अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश की ओर से उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रणय कुमार ने कहा कि साहित्य जगत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो अपने मूल नाम से ज्यादा साहित्यिक जगत के नाम से जाना जाता है। ऐसे व्यक्तित्व के मालिक मुंशी प्रेमचंद थे, जिन्हें आज महान सम्राट उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद के नाम से पूरी दुनिया जानती है। शैलेश कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, किशोर सिन्हा, रतन भूषण समेत अन्य मौजूद थे। इधर, श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। आयोजन में संत कवि तुलसीदास की दिव्य स्मृति को समर्पित श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सामाजिक सेवा और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित पोद्दार ने कहा, “तुलसीदास जी केवल कवि नहीं, युगद्रष्टा संत थे। उन्होंने रामकथा को जन-जन तक पहुंचाया।


