विदिशा| प्रदेश भर में 18 से 28 दिसंबर तक मनाए जाने वाले जन कल्याण पर्व के दौरान कॉलेजों में कॅरियर काउंसिलिंग शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पीएमश्री स्कूलों में पदस्थ कॅरियर काउंसलर तथा मास्टर ट्रेनर द्वारा इन शिविरों में हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों को कॅरियर से संबंधित ऑप्शन के बारे में बताया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।


