बारां| शहर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए रविवार को कात्यायनी महिला उत्थान समिति ने अटरू रोड स्थित छापर बस्ती हनुमान मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कात्यायनी महिला उत्थान समिति की उपाध्यक्ष अस्मिता टोंग्या ने बताया कि समिति द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अभावग्रस्त 20 परिवारों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में पूरण चौरसिया, सोनल सोनी, श्वेता जैन एवं मधु गौतम उपस्थिति रही। इस दौरान समिति मंत्री अरुणा शर्मा ने कहा कि सेवा हमारी संस्कृति का मूल आधार है।


