कानपुर के रैन बसेरे में डीएम की RAID:रुकने वालों को फोन मिलाया तो बोला-20 रुपए दिए; गंदे कंबल-चादर देखकर लगाई फटकार

कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन के मूड में हैं। रविवार सुबह 8 बजे घंटाघर के शेल्टर होम की सच्चाई देखने निकले। यहां रैन बसेरा खाली देख नाराजगी जताई। रूकने वालों के रजिस्टर चेक किया। जब कॉल किया तो पता चला रूकने के 20 रुपए लिए गए। वहीं चेकिंग के दौरान रसोईघर की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा पानी और शौचालय की भी सुविधा नहीं थी। साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसके अलावा बाल्टी और मग जैसी आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी रैन बसेरे में उपलब्ध नहीं थीं। इसके बाद डीएम ने जोनल अधिकारी स्पष्टीकरण मांगा है। 2 तस्वीरें देखिए… केयर टेकर को लगाई फटकार यह रैन बसेरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत नव सृजन सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चलाई जा रही है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों की भी जांच की। दो मोबाइल नंबरों पर इनकमिंग कॉल बंद मिली। जब दूसरे नंबर पर कॉल कराया तो विवेक कुमार ने फोन उठाया। उन्होंने बताया- लगभग नौ बजे रैन बसेरे में आए थे और सुबह करीब पौने छह बजे वहां से चले गए। मुझसे वहां अमर कुमार ने 20 रुपए लिए थे। इन कमियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर मौजूद केयर टेकर को फटकार लगाई। डीएम बोले- निशुल्क हैं रैन बसेरे डीएम ने नगर निगम के संबंधित जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा- रैन बसेरे की सुविधा पूरी तरीके से फ्री है। यदि किसी की ओर से रुपए की मांग की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी रैन बसेरों में स्वच्छ बिस्तर, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई व्यवस्था, इमरजेंसी प्रकाश व्यवस्था तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव सहित सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित कराई जाएं। निर्देशों का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। —————– ये खबर भी पढ़िए- पहली पत्नी की हत्या में जेल…दूसरी को मार डाला: कानपुर में फ्लैट में लाश बंद करके भागा, 4 महीने की गर्भवती थी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छूटने के बाद युवक ने दूसरी पत्नी को भी मार दिया। घर की पहली मंजिल पर उसका खून से लथपथ शव मिला। पास में ही खून से सना तवा-बेलन पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पति और उसकी मां फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *