विजय हजारे ट्रॉफी; तीसरा राउंड आज, अभिषेक-शुभमन मैदान पर उतरेंगे:10 टीमों की विजयी हैट्रिक पर नजर, इतनी ही टीमों को जीत की तलाश

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में तीसरे राउंड के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। इस राउंड में 38 टीमें 19 मैचों में अलग-अलग मैदानों पर आमने-सामने होंगी। सभी मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि कुछ मैचों का लाइव प्रसारण डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो-हॉटस्टार पर किया जाएगा। रोहित और विराट तीसरे राउंड से बाहर
दिल्ली के विराट कोहली और मुंबई के रोहित शर्मा, जो टूर्नामेंट के सबसे बड़े आकर्षण माने जा रहे हैं, तीसरे राउंड में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के निर्देशों के तहत दोनों ने घरेलू क्रिकेट में वापसी जरूर की थी, लेकिन इस राउंड में उनकी अनुपस्थिति तय है। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। लगातार तीसरी जीत की तलाश में 10 टीमें
तीसरे राउंड में 10 टीमें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेंगी, जबकि 10 टीमें हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेंगी। अब तक मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बड़ौदा, मुंबई, पंजाब, गोवा, दिल्ली और बिहार अपने दोनों मुकाबले जीत चुके हैं। वहीं, एलीट ग्रुप से राजस्थान, पुडुचेरी, असम, हैदराबाद, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, सर्विसेज और प्लेट ग्रुप से मिजोरम को अभी पहली जीत का इंतजार है। रोहित की जगह जायसवाल को मौका
मुंबई टीम ने रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल किया है। बीमारी के कारण शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाने वाले जायसवाल सोमवार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी नहीं उतरेंगे। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह बुधवार के मुकाबले में ओपनिंग करते नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा ने अभ्यास में लगाए 45 छक्के
पंजाब की ओर से इस राउंड में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल खेलेंगे। दोनों पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। एलीट ग्रुप C में जयपुर में पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा।अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए करीब एक घंटे में 45 छक्के जड़े। पीटीआई के मुताबिक, यह अभ्यास अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। केरल से संजू सैमसन की वापसी तय
एलीट ग्रुप A में मध्य प्रदेश और केरल के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो जीत के साथ मध्य प्रदेश अंक तालिका में शीर्ष पर है।केरल टीम के लिए इस मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी अहम मानी जा रही है। बल्लेबाजी में विष्णु विनोद, कृष्णा प्रसाद और संजू सैमसन पर जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में केएम आसिफ और बीजू नारायणन आक्रमण संभालेंगे। ____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडिया विमेंस ने 30 रन से चौथा टी-20 जीता:शेफाली-मंधाना ने 162 रन की पार्टनरशिप की; श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 4-0 से आगे हुए इंडिया विमेंस ने रविवार को अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाकर श्रीलंका को हरा दिया। टीम ने चौथे मैच में 30 रन से जीत हासिल की। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 221 रन बना दिए, टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 162 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।​​​​​​​ पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *