कानपुर में डंपर से कुचलकर युवक की मौत का VIDEO:70 मीटर तक घिसटते गया, परिजनों ने कहा था- बेटे की रंजिश में हत्या की गई

कानपुर के हनुमंत विहार में बुधवार देर रात सड़क हादसे में मृत हुए युवक के शव की पहचान रेउना के गिरसी गांव निवासी 32 वर्षीय कैविल्स देव गौतम के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने जमीन के रंजिश में डंपर में बांधकर घसीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। जिसमें युवक नशे की हालत में जाम में खड़े डंपर में चढ़कर निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान डंपर बढ़ने के कारण वह पीछे के पहिया की चपेट में आकर करीब 70 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… रेउना के रहने वाले किसान छोटे लाल का बेटा कैविल्स देव निर्माणाधीन मकानों में पाड़ का ठेका लेता था। परिवार में मां केसकली, दो भाई प्रमोद व इंद्रजीत और तीन शादीशुदा बहन है। बहन अंजनि में बताया कि कैविल्स कर्रही में रहने वाली बड़ी बहन राधा देवी के घर में रहकर काम करता था। आरोप है कि गांव में जमीन के विवाद में चल रही रंजिश के कारण आरोपितों ने उनके भाई की डंपर चढ़वा कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार बुधवार देर रात युवक नशे की हालत में था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा होने के कारण वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। तभी युवक नशे की हालत में एक खड़े डंपर में चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी डंपर आगे बढ़ा तो वह पीछे के पहिया के चपेट में आकर करीब 70 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *