कानून मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एक दिन के दौरे पर मंगलवार को डूंगरपुर-बांसवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान तलवाड़ा पहुंचने पर श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के पदाधिकारियों व सदस्यता ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर स्वागत-अभिनंदन किया। यहां से वे त्रिपुरा सुंदीरी मंदिर पहुंचे। जहां पंडित निकुंज मोहन पंड्या ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद वह पूर्व मंत्री नंदलाल को श्रद्धांजलि देने प्रतापगढ़ रवाना हुए। 31 अक्टूबर को छुट्टी की मांग कर दिया ज्ञापन सरदार पटेल जयंती के अवसर में राजकीय छुट्टी की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया। आगामी 31 अक्टूबर को बांसवाड़ा की विशाल वाहन रैली ओर सभा में आने का निमंत्रण दिया गया। इस पर मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत जल्द राजकीय अवकाश घोषित करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही केंद्र की ओबीसी सूची में पटेल पाटीदार डांगी समाज को शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में TSP क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण को लागू करने, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पटेल पाटीदार डांगी समाज को 10 बीघा भूमि आवंटित करने, किसानों को फसल खराब होने पर समय पर गिरदावरी एवं उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही सरदार पटेल सेना के वैध सदस्यता लेने वाले सदस्यों को सामूहिक बीमा योजना व अन्य सरकारी सहायता का लाभ देने की मांग रखी। एसएमएस हॉस्पिटल में हुए हादसे पर दुख जताया एसएमएस हॉस्पिटल में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार हॉस्पिटलों में ऐसी व्यवस्था कर रही है। ताकि भविष्य में ऐसे हादसे नहीं हो। वहीं कांग्रेस पर ऐसी घटनाओं पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा की अशोक गहलोत अनुभवी हैं उन्हें आलोचना करने कि बजाय सुझाव देना चाहिए ताकि सरकार उस पर अमल करें। पटेल सेना के ये पदाधिकारी रहे उपस्थित तलवाड़ा राष्ट्रीय कार्यालय में स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटिया, राष्ट्रीय संयोजक सुनील नेजपुर, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र डांगी, प्रदेश प्रचारक डायालाल डूंगरपुर , डूंगरपुर जिला अध्यक्ष इंडियालाल, प्रदेश सचिव गमीरचंद पाटीदार घलकीयां, प्रदेश संयोजक महेश पटेल, दीपाराम पटेल, बांसवाड़ा जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, जिला महामंत्री देवेंग़ पटेल बोदला, तलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जालम सिंह भचडिया, मुकेश पटेल, आदि उपस्थित रहे।


