जमीन-विवाद में डिब्बे में भरकर कीचड़ फेंकी, भागते समय गिरे,VIDEO:26 दिन बाद आकर भीड़ ने पत्थर बरसाए, 1 का सिर फूटा, 4 घायल

घर के बाहर बैठे लोगों पर डिब्बे में भरकर कीचड़ फेंकने के विवाद में 2 पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। दूसरे पक्ष के 35 से ज्यादा लोग हाथों में पत्थर लेकर आए और हमला कर दिया। पहले पक्ष के लोगों ने भी मकान की छत से पत्थर बरसाने शुरू किए तो दूसरा पक्ष पीछे हटा। इस विवाद में 1 का सिर फूट गया वहीं अन्य 4 लोगों को मामूली चोट आई है। मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के लुहारिया गांव का सोमवार शाम का है। यहां पहले पक्ष के कीचड़ फेंकने के बाद दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। घटना के 2 वीडियो मंगलवार दोपहर सामने आए हैं। कीचड़ फेंकने का वीडियो 11 सितंबर का है। जबकि पत्थरबाजी का वीडियो 6 अक्टूबर का है। अब 4 फोटोज में देखिए पूरा मामला 1. डिब्बे में कीचड़ लाए और फेंकी 2. बाइक का बैलेंस बिगड़ा और गिर पड़े 3. 26 दिन बाद आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी 4. छत से जवाबी हमला हुआ तो पीछे हटे परिजनों पर कीचड़ फेंककर भागे पहले पक्ष के सद्दाम खान ने बताया- 11 सितंबर को शाम 5:30 बजे उसकी बहन शहनाज और पिता साबिर खान घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लड़के आए और डिब्बे में भरी कीचड़ फेंक कर भाग निकले। इन लोगों से हमारा 4 महीने पहले खेत से रास्ता न देने को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले 4 महीनों से ये लोग आए दिन कुछ न कुछ भड़काने वाले हरकतें करते रहते हैं। सद्दाम ने बताया कि 11 सितंबर को उसने लुहारिया गांव निवासी आदिल, दिलशाद, आरिफ, फारुक, मुस्तफा, जिलानी, उस्मान, जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। लेकिन इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। सद्दाम ने बताया- इसके बाद 6 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे करीब 35 से ज्यादा लोग पत्थर लेकर आए और हमारे घर पर हमला कर दिया। बचने के लिए हमें घर में छुपना पड़ा। कीचड़ फेंक भागे, नुक्कड़ पर गिरे 11 सितंबर के वीडियो 2 युवक अचानक बाइक पर घर के बाहर बैठे सद्दाम के पिता साबिर और बहन शहनाज पर कीचड़ फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सद्दाम के परिजन उनके पीछे भागे तो दोनों की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों 30 मीटर आगे गली के नुक्कड़ पर गिर पड़े। यहां वीडियो खत्म हो जाता है। भीड़ ने पत्थर फेंके 6 अक्टूबर के वीडियो में अचानक लोग पत्थर लेकर सद्दाम के घर की ओर बढ़ते नजर आते हैं। घर के बाहर बैठे लोग अंदर भाग जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही सद्दाम के घर की छत से पत्थरबाजी होने लगती है दूसरे पक्ष के लोग वहां से पीछे हटने लगते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *