कानून मंत्री बोले अप्रैल में फिर से करेंगे ट्रांसफर:कहा कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर के नाम पर भ्रष्टाचार, हमारी सरकार में पारदर्शिता

प्रदेश के कानून मंत्री जोगाराम पटेल सोमवार को जोधपुर में थे। इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान ट्रांसफर को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अप्रैल में फिर से ट्रांसफर से बैन हटा सकती है। साथ ही कहा कि सरकारी कर्मचारी भी हमारे अपने हैं और भाजपा सरकार के शासन में कर्मचारियों के तबादले पूरी पारदर्शिता के साथ किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के 1 साल पूरा होने को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार हमारी सरकार पर सवाल उठा रही है, लेकिन हमारी सरकार ने बजट घोषणाओं को धरातल पर लाने का काम किया है। बजट को लेकर वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो चुकी है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले लेकिन शिक्षकों की भर्ती नहीं की। जबकि प्रारंभिक स्तर से ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल को खोलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ चुनाव के समय वाहवाही लूटने के लिए ही इन्हें शुरू किया। इतना ही नहीं पहले से ही चल रहे हिंदी मीडियम के स्कूलों पर अंग्रेजी मीडियम के बोर्ड लगा दिए गए। इसको लेकर जब हमने जांच करवाई तो 287 विद्यालय प्रदेश में ऐसे पाए गए जिनमें जीरो नामांकन था या 10 से कम नामांकन थे। क्या ऐसे विद्यालय चलने चाहिए थे, लेकिन कांग्रेस ने इस तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। इसकी समीक्षा की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेसी डरे हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतर्कलह से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उस समय के मुखिया ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नाकारा निकम्मा जैसे शब्द काम में लिए। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में आम शिक्षकों से पूछा कि क्या आप ट्रांसफर के लिए रिश्वत के पैसे देते हैं। इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए, क्योंकि हमारी सरकार में किसी ने ट्रांसफर पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो हम अप्रैल में और ट्रांसफर करेंगे क्योंकि सरकारी कर्मचारी भी हमारे अपनेहैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल पूछा कि उनके कार्यकाल में कितना बिजली उत्पादन किया गया। जबकि आज भाजपा सरकार के समय में बिजली उत्पादन उनसे कहीं गुना अधिक है। के साथ उन्होंने राइजिंग राजस्थान को लेकर कहा कि पहली बार विश्व स्तर का कार्यक्रम हुआ जिसकी क्रियान्विति भी धरातल पर आ चुकी है। वहीं युवाओं को सरकारी नौकरी के सवाल पर कहा कि उनकी सरकार आने वाले 5 सालों के अंदर करीब 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पेपर माफिया नकल माफिया को पनपाया, लेकिन हमारी सरकार ने SIT गठित कर उन्हें खत्म करने का काम किया। उनकी सरकार में बेरोजगार युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया गया, लेकिन हमारी सरकार ने अब तक 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *