बीजीएच के चिकित्सा प्रमुख से 20.86 लाख की ठगी:मनी लॉन्ड्रिंग और अश्लील वीडियो वायरल होने का दिया झांसा, फोन पर डराया

साइबर अपराधियों ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के चिकित्सा प्रमुख डॉ. विभूति भूषण करुणामय को डरा-धमकाकर उनसे 20,86,947 रुपए ठग लिए। अपराधियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी थी। डॉक्टर ने इस मामले में सेक्टर 4 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने ने बताया कि मामला 15 जनवरी का है। अस्पताल में मरीज की इको कार्डियोग्राफी करते समय उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि आपके नंबर से अश्लील वीडियो और मैसेज वायरल हो रहा है। नंबर ब्लॉक करने का डर दिखाकर उसने किसी और से बात कराई। उसने डॉ. करुणामय से कहा कि उनके नाम से बैंक में खाते खोलकर रुपए का लेन-देन किया गया है। 20 लाख रुपए लेने के बाद और रुपए मांगे इस तरह ठगों ने उन्हें झांसे में ले लिया और 20,86,947 रुपए की ठगी कर ली। उसके बाद भी उनसे रुपए मांगे गए। डॉक्टर ने जब कहा कि उनके पास और रुपए नहीं हैं, तो ठगों ने कहा कि किसी से भी लेकर भेजें। डॉ. विभूति ने तब पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत लेकर केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की। गौरतलब है कि इसके पहले भी अपराधियों ने इसी तरह एक चिकित्सक को निशाना बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *