कान्हा नेशनल पार्क में लंगड़ाता नजर आया एम1 मेल टाइगर:किसली जोन में एक बाघ से भिड़ंत में हुआ घायल, पार्क प्रबंधन कर रहा निगरानी

मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व से बाघ का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो कान्हा जोन में शुक्रवार का है। जिसमें नजर आ रहा बाघ एम 1 (टी-99) मेल बताया गया है, जो कि लंगड़ा कर चल रहा है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शेख आरिफ ने बताया कि ये वीडियो मैंने शुक्रवार को किसली जोन में सफारी के दौरान बनाया था। जिसमें नजर आ रहा एम 1 मेल की एक अन्य बाघ के साथ नक्की घाटी में 3-4 दिन पहले भिड़ंत हुई थी। जिसकी वजह से यह लंगड़ाकर चलता दिख रहा है। कान्हा के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि बाघों की निगरानी की जा रही है। अभी ये चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही है कि उसमें हस्तक्षेप किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *