जालंधर| थाना डिवीजन नंबर-5 में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता पुष्पा, पत्नी रमेश कुमार वासी बद्री कॉलोनी (बस्ती दानिशमंदां) ने बताया कि लुटेरा उनकी कान की बालियां झपट कर ले गया। पुलिस एरिया के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि लुटेरा पकड़ा जा सके।


