महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाक जत्था नहीं भेजेगी एसजीपीसी

अमृतसर | भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास के मद्देनजर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि 29 जून, 2025 को पाकिस्तान में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर धार्मिक समागम होना है। पाकिस्तान जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा दिए थे। हर साल एसजीपीसी महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाक भेजती रही है, पर दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार की ओर से यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों, दिशा-निर्देशों को देखते हुए एसजीपीसी ने इस बार जत्था न भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए एसजीपीसी यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *