फाजिल्का में दुकानों से नाबालिग बच्चों को छुड़ाया:बाल मजदूरी के खिलाफ लेबर विभाग की रेड, दो दुकानदारों का किया चालान

फाजिल्का में होटलों व दुकानों पर लेबर विभाग ने रेड की है l बाल सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस को साथ लेकर की गई इस छापामारी के दौरान दो दुकान मालिकों के चालान भी किए हैं। दो नाबालिग बच्चों को दुकानों से काम छुड़वा उनके माता-पिता को सौंपा जाएगा l हालांकि बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही जारी रहेगी l जानकारी देते हुए फाजिल्का से लेबर विभाग के इंस्पैक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा बाल और किशोर मजदूरी खात्मा सप्ताह चलाया जा रहा है l जिसके तहत उनके द्वारा चौंक घंटाघर व अन्य बाजारों में बाल मजदूरी को लेकर छापामारी की है l जिस दौरान विभाग ने दो दुकान मालिकों के चालान भी किए है l परिवार को सौंपें जाएंगे बच्चे उन्होंने बताया कि फाजिल्का के चौंक घंटाघर के नजदीक रोशन टिक्की भंडार के यहां काम करते नाबालिग को दुकान से छुड़वा उनके परिवार को सौंपा जाएगा और दुकान मालिक का चालान किया गया l वही चौधरिया वाली गली में असीम ट्रेडिंग पर काम करते नाबालिग को छुड़वा परिवार को सौंप दिया जाएगा, जिसमें दुकान मालिक का चालान कर दिया गया l यह चालान कोर्ट में भेजे जा रहे है l जहां आगे की कार्रवाई कोर्ट द्वारा की जाएगी l इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *