कामगार कल्याण बोर्ड ने जारी किए 14.17 करोड़:मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में 3835 कामगारों को दी जाएगी सहायता राशि

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन में 14 करोड़ 17 लाख 18 हजार 354 रुपए की सहायता राशि जारी करेगा। इस पहल से 3835 कामगार लाभान्वित होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता शामिल है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में बोर्ड की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार हुए हैं। बोर्ड मुख्यालय और जिला श्रम कल्याण कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। सभी शाखाओं में नए कंप्यूटर, प्रिंटर और फोटोस्टेट मशीनें उपलब्ध कराने से श्रमिकों के कार्य अब अधिक सुगमता और समयबद्धता से निपट रहे हैं। 30 हजार नए पंजीकरण अध्यक्ष कंवर ने बताया कि बोर्ड में कुल 4 लाख 73 हजार 237 कामगार पंजीकृत हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 30 हजार 562 नए पंजीकरण हुए हैं। सरकार के गठन के बाद से अब तक श्रमिकों को कुल 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। जांच कर गलत पंजीकरण रद्द किए बोर्ड की तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि पंजीकृत दावों को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। अन्य क्लेम फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य भी प्रगति पर है। जल्द ही सभी कामगारों का संपूर्ण विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध होगा, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इस अवधि में कुल 12 हजार 163 कामगारों की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें से 10 हजार 945 कामगार सत्य पाए गए, जबकि 1218 पंजीकरण असत्य पाए गए। किस योजना में कितनी सहायता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *