विदेश में नौकरी के नाम पर 5.5 लाख की ठगी:धर्मशाला के युवक को दिया झांसा, पंजाब की महिला अरेस्ट

धर्मशाला में नगरोटा बगवां पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पंजाब के मलेरकोटला निवासी कमलप्रीत के रूप में हुई है। पीड़ित दिलबाग सिंह ने नगरोटा बगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने उनके बेटे अक्षय को इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.5 लाख रुपए लिए थे। न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। आरोपी महिला कर चुकी है मलेशिया में काम पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला कमलप्रीत पहले मलेशिया और साइप्रस जैसे देशों में काम कर चुकी है। वह कुछ समय पहले ही भारत लौटी थी। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से उसकी मुलाकात अक्षय से हुई, जहां उसने विदेश में नौकरी का पक्का इंतजाम करने का भरोसा दिलाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना नगरोटा बगवां की टीम मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *