भास्कर न्यूज |कामडारा प्रखंड क्षेत्र के सुरहू लैम्पस भवन में आज सोमवार धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से विधिवत फीता काटकर की। जानकारी के मुताबिक सुरहू लैम्पस भवन मे धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रुप मे कामडारा बीडीओ जोसेफ कंडूलना, सीओ सुप्रिया एक्का, उपप्रमुख शकुंतला देवी,मुखिया लभली तिर्की, विधायक प्रतिनिधि जोन फेडरिक तोपनो और जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना को आमंत्रित किया गया।वहीं उक्त सभी अतिथियों ने संयुक्त रुप से विधिवत फीता काटकर धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया।वहीं लैंपस के सचिव नरेश सिंह ने बताया कि आज पहले दिन कुल चार किसानों ने धान की बिक्री के लिये अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उक्त सभी किसानों को सरकार के द्वारा निर्धारित की दर से भुगतान किया जायेगा।सुरहू लैम्पस मे धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र खुल जाने से अब क्षेत्र के किसानों को खुले बाजार मे व्यापारियों के हाथो पर औने-पौने दामों पर धान नहीं बेचना पड़ेगा।


