काम करने वाले दर्जा चार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की रेगुलराइजेशन की मांग की

भास्कर न्यूज | लुधियाना संघर्ष कमेटी नगर निगम लुधियाना के वरिष्ठ नेता लवली पाल दिसावर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने कमिश्नर नीरू कत्याल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में काम करने वाले दर्जा चार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की समस्याओं को सुलझाने के लिए चर्चा की। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2004 को कर्मचारियों को फायदे देने के लिए जारी पत्र के मुताबिक, अगर किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है या वह दिव्यांग हो जाता है। तो उसके परिवार का कोई सदस्य पेंशन पाने का हकदार है। लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने सरकार की तरफ से जारी पत्र के ऊपर अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। इसके अलावा हेल्थ ब्रांच के डीडीओ की तरफ से पिछले दिन एक आदेश जारी किया गया है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हाजरी रजिस्टर की जांच वार्ड पार्षद के करने के उपरांत ही वेतन जारी होगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों का शोषण होने और उनके वेतन में बिलंब होने की संभावना है। इसलिए इस आदेश को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्जा चार सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को रेगुलर करने की प्रक्रिया बिना देरी के शुरू की जाए। जो रेगुलर होने से वंचित हैं। 456 कर्मचारी जो लंबे समय से काम कर रहे हैं और रेगुलर नहीं हुए हैं। उनको को भी रेगुलर किया जाए। इस अवसर पर प्रीतम कुमार, केसी गुप्ता, गुरपाल सिंह सिद्धू, बेदपाल बेदी, जुगिंदर पाल बड़ेच, अजय भगत, अशोक कल्याण शशि मट्टू, राज कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *