महाशिवरात्रि रथयात्रा निकाली

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नीलकंठ सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित 10वें विशाल वार्षिक उत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। इस उपलक्ष्य में जस्सियां रोड स्थित शिव मंदिर वाली गली से एक विशाल रथयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन और मंगल आरती के साथ की गई। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार सजाए गए थे और स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का अभिनंदन किया। इस धार्मिक समागम में महानगर की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सोसायटी के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के प्रधान सचिन दुग्गल ने बताया कि मुख्य उत्सव आज सुनील नगर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रोशन रावत, पंकज शर्मा, राकेश कुमार और परमजीत सिंह पम्मी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *