बेमेतरा| भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर की है। क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में श्रीनिवास द्विवेदी का मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


