बेमेतरा| जिले में कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे ने बताया कि कुल 70,375 विद्यार्थियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल में हुआ। इनमें 29,059 बालक और 41,316 बालिकाएं शामिल हैं। अब तक 97 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मिल चुकी है। कुछ विद्यार्थियों का भुगतान अभी लंबित है। क्योंकि उनके बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई या खाते सक्रिय नहीं हैं। जिला प्रशासन ने पालकों और शिक्षकों से जल्द से जल्द आधार सीडिंग का कार्य पूरा कराने कहा है। ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।


