भास्कर न्यूज | बेमेतरा सुशासन तिहार के तहत तीसरे चरण के समाधान शिविर 8 व 9 मई को लगाया जा रहा है। 8 मई गुरुवार को दो शिविर लगेंगे। जिनमें जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम मुरता के मिनी स्टेडियम में होगा। जहां मुरता सहित 16 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इनमें कामता, रनबोड़, घोघरा, मानिकपुर, मोतिमपुर, अतरगवां, गाडामोर, झाल, गांगपुर, बोरतरा, मोहतरा, हरमुड़ी, भैसामुडा और कौडिया शामिल हैं। वहीं दूसरा शिविर 8 मई को ही जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत जेवरा के स्कूल भवन में लगेगा। इसमें जेवरा सहित 12 ग्राम पंचायत कोपेडबरी, उमरवानगर, गोपालपुर, टिपनी, बनरांका, नवागांवकला, सौंरी, पतोरा, डंगनिया, खाती और हथमुड़ी शामिल किए गए हैं। इन गांवों के लोगों द्वारा समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों पर अधिकारी मौके पर जानकारी देंगे। बेरला व बेमेतरा ब्लाक में होगा शिविर 9 मई को भी दो समाधान शिविर लगेगा। जो जनपद पंचायत बेरला के ग्राम खम्हरिया एम के पंचायत भवन में होगा। इसमें खम्हरिया एम सहित 11 ग्राम पंचायत संण्डी, बहिंगा, डंगनिया ब, बहेरघट, सत्धा, सिंधौरी, देवरबीजा, घोटमर्रा, खम्हरिया डी और भेड़नी शामिल हैं। वहीं दूसरा शिविर जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम उमरिया के हाई स्कूल परिसर में लगेगा। इसमें उमरिया सहित 13 ग्राम पंचायत पचभैया, सुखाताल, करमतरा, लालपुर, कोदवा, सनकपाट शामिल किए गए हैं।


