कायस्थम-2025: भोपाल में सांस्कृतिक रंग बिखरे:टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे सहित 44 प्रतिभाओं का सम्मान, नृत्य-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां

कायस्थम संस्था भोपाल द्वारा शुक्रवार को रविन्द्र भवन में आयोजित कायस्थम-2025 में गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न राज्यों के परिधानों के साथ भारतीय संस्कृति की रंग बिरंगी छटा बिखरी। मुंबई से आई भोपाल की बेटी एवं टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे ने भी कायस्थ महिलाओं की परिधानम प्रतियोगिता में भाग लिया। ऐश्वर्या को संस्था ने कायस्थम (कायस्थ गौरव) सम्मान से सम्मानित किया। आयोजन में 13 विभिन्न कैटेगरी में 44 कायस्थ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कायस्थ समाज के गायक अजय सक्सेना, राकेश रायजादा, योगेंद्र श्रीवास्तव, अर्चना खरे, आश्वस्ति सक्सेना ने सदाबहार फिल्मी गीत और बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नृत्यांगना डॉ. मोहिका सक्सेना, नंदा खरे, गार्गी श्रीवास्तव और शिवानी श्रीवास्तव ने भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। राज्यों के परिधान से संबंधित परिधानम प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कायस्थ प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कायस्थम के संरक्षक महेश श्रीवास्तव ने की। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान, भोपाल नगर निगम के पूर्व आयुक्त देवीसरन और ऐश्वर्या खरे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहां महेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ प्रतिभाओं के पास बौद्धिक शक्ति तो है ही कलम की ताकत भी है। कलम की शक्ति का उपयोग समाजहित में अवश्य करें। पूर्व आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री चतुर्भुज की सतर्कता, विजिलेंस का काम करते हैं। चित्रगुप्त जी का कार्य सूक्ष्म दृष्टि से युक्त है। उन्होंने भगवान श्री चित्रगुप्त की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि हमारे कार्यों का लेखा-जोखा श्री चित्रगुप्त जी रखते हैं। पाप पुण्य का निराकरण भी करते हैं। उनके व्यक्तित्व के अनुरूप हमें अपना दायित्व निभाना चाहिए। पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि अगर हम प्रतिभा का सम्मान करेंगे तो स्वयं भी सम्मानित होंगे। श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज को प्रेम और आपसी सद्भाव का सागर बताया। ऐश्वर्या खरे ने कहा कि मुझे कायस्थम परिवार ने जो सम्मान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरी शिक्षा दीक्षा भोपाल से हुई है और मुंबई में हम भोपाल का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने कायस्थ समाज को प्रतिभाशाली समाज बताया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की सदस्यता भी लेने की घोषणा भी की। अतिथियों ने कायस्थम भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा प्रकाशित पत्रिका कायस्थ दर्पण का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने संस्था की गतिविधियों, उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज में वैचारिक गतिशीलता लाने, बौद्धिक चिंतन और मनन के लिए संस्था का गठन किया गया है। समाज की उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना की जानकारी भी दी। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। संस्था के उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव अभय श्रीवास्तव, सचिव डॉ. रश्मि सक्सेना, कोषाध्यक्ष मुकुल अस्थाना, संयुक्त सचिव अजय भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त भगवान एवं कायस्थ समाज की महान विभूतियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। समाज की इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित बुजुर्ग श्रेणी में 95 वर्षीय देवीसरन एवं 92 वर्षीय घनश्याम सक्सेना। प्रशासन श्रेणी में पराक्रम/शौर्य श्रेणी में चिकित्सा श्रेणी में पत्रकारिता श्रेणी में उद्योग/व्यवसाय श्रेणी में शिक्षा श्रेणी में मेधावी विद्यार्थी श्रेणी में साहित्य श्रेणी में समाज सेवा श्रेणी में विधि सेवा श्रेणी में विज्ञान श्रेणी में खेल श्रेणी में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *