कारों की आपस में टक्कर, महिला की मौत, चालक पर केस दर्ज

होशियारपुर | कारों की आपस में टक्कर होने से कार में सवार महिला गंभीर जख्मी हो गई, जिसकी निजी अस्पताल में उपचाराधीन मौत हो गई। मामले को लेकर थाना चब्बेवाल की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। एसआई तजिंदर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के शिवम कुमार ने बयान दर्ज करवाए कि 21 दिसम्बर की रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर वह अपनी कार से चब्बेवाल से चंगरा की तरफ जा रहा था। जाते समय सामने से एक कार तेज रफ़्तार आई और उसकी कार को जोरदार टक्कर दे मारी जिसमें दूसरी कार में सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसको जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने बताया कि गत रात महिला की पहचान राज रानी के रूप में हुई और उसकी उपचाराधीन मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिस कार में महिला सवार थी उस कार चालक प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई जारी रखी है। महिला ने कार को किराए पर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *