कारोबारी से 25 मिनट में साढ़े 14 लाख की लूट:भिंड के डबरा में 5 नकाबपोश हथियार लेकर ऑफिस में घुसे; पैसा बैग में लेकर भागे

भिंड के डबरा में कारोबारी से 25 मिनट में साढ़े 14 लाख रुपए की लूट हो गई। 5 नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर ऑफिस में घुसे और गल्ले में रखे पैसे बैग में लेकर भाग गए। घटना कमल टॉकीज रोड पर सोमवार शाम की है। बदमाश अपाचे और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से आए थे। वे शाम 4.20 बजे ऑफिस में घुसे और 25 मिनट बाद यानी 4.45 बजे वारदात कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव, डबरा एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा, शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौके पर पहुंच गए। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहे हैं। बड़े भाई के आने पर पता चला
पुलिस ने बताया कि कमल टॉकीज रोड पर महेश हवलानी (60) का ऑफिस है। शाम को उनका छोटा भाई मनोहर वहां बैठा था। इसी दौरान पांच बदमाश ऑफिस के बाहर आए। एक बाहर ही निगरानी करता रहा। बाकी ने अंदर जाकर मनोहर पर हथियार अड़ा दिया। पैसे लेने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। 10 मिनट बाद उनके बड़े भाई पहुंचे तब वारदात का खुलासा हुआ। देखिए दो तस्वीरें रोजाना लाखों का व्यापार, सीसीटीवी नहीं था
बताया जा रहा है कि कारोबारी ने ऑफिस में सीसीटीवी नहीं लगवाया था। यहां रोजाना लाखों रुपए का व्यापार होता है। वह हुंडी के साथ प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते हैं। सामने के मकान में लगे सीसीटीवी में ये वारदात रिकॉर्ड हुई है। व्यापारी बोले- पुलिस चौकी है, लेकिन पुलिस नहीं
वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने बताया कि इसके पहले जब लूट हुई थी, तब यहां पुलिस चौकी बनाई गई थी, पर उसमें कोई पुलिस वाला नहीं रहता। यदि आज की वारदात के समय पुलिस होती तो शायद लुटेरे पकड़े गए होते। एसपी बोले- रेकी कर लूट की आशंका
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि रेकी करने के बाद ही वारदात की गई है। देहात एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा सहित ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम डबरा पहुंच गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात आसपास के लुटेरों ने ही की है। उन्हें पता था कि ऑफिस में किस समय कितने लोग मिलेंगे। जब व्यापारी अकेला था। उस दौरान उन्होंने वारदात की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *