इंदौर में अग्रवाल समाज फाउंडेशन का सेवा कार्य:अभियान के तहत रामनगर बस्ती के बच्चों और पालकों को बांटे गर्म कपड़े

कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे शहर की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं गर्म कपड़े वितरण किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत अग्रवाल समाज फाउंडेशन के सदस्यों ने पंचकुइया, भूतेश्वर मंदिर रोड, राम नगर की रविदास धर्मशाला पर आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 300 बच्चों एवं उनके पालकों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। फाउंडेशन के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल एवं संजय बांकड़ा ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल गोयल, पूर्व पार्षद एवं भाजपा प्रवक्ता टीनू जैन, दिलीप गर्ग, संजय अग्रवाल, डॉ. महेश गुप्ता, शोभा जैन, शशिकांत अग्रवाल, सतीश बंसल एवं प्रहलाद गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने अग्रवाल समाज के इस सेवाभाव की खुलेमन से प्रशंसा की। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, रितेश राजवंशी, विकास जिंदल, गोविंद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कैलाश गोयल, शिवनारायण अग्रवाल, राधा-राजेन्द्र अग्रवाल, ज्योति-श्याम गर्ग सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। फाउंडेशन द्वारा इस सेवा प्रकल्प के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों और सरकारी स्कूलों के बच्चों का गर्म कपड़ों का वितरण जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *