शमशाबाद में नगर परिषद कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन:वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया, हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

शमशाबाद में वन विभाग ने नगर परिषद के एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके विरोध में सोमवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और कर्मचारी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया। कर्मचारियों ने वन विभाग पर झूठी कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी पर हुई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो 25 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। दरअसल, शुक्रवार को वन विभाग ने लकड़ी से भरी नगर परिषद की ट्राली को जब्त की थी। ट्राली से सागौन की इमारती लकड़ी को जब्त कर नपा के एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। जिसका नपा के कर्मचारियों ने विरोध किया है। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी कर्मचारी अंकित सेमरिया ने बताया कि वन विभाग ने कर्मचारियों पर झूठा प्रकरण बनाया है। कलेक्टर और नगरपालिका अधिकारी के निर्देश के अनुसार लकड़ी लेने के लिए गए थे। जंगल से चौकीदार की मौजूदगी में नगर परिषद की ट्राली में लकड़ी लेकर आए थे। यहां वन विभाग ने हमारे साथी पर झूठ मामला बनाया जा रहा है। हम सब एसडीएम से न्याय की मांग करते है। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो 25 तारीख से हम हड़ताल पर चले जाएंगे। तहसीलदार दीपक द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *