कार्यकर्ताओं को किसान संघ की रीति-नीति और कार्यपद्धति बताई

कवर्धा| भारतीय किसान संघ तहसील बोड़ला के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन ग्राम कुसुमघटा में बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को किसान संघ की रीति-नीति और कार्यपद्धति की जानकारी दी। संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकुमार चंद्रवंशी ने किसानों के उत्सव, स्थापना दिवस, भगवान बलराम जयंती, गौ माता पूजन और भारत माता पूजन का महत्व बताया। जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने ग्राम समिति को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश मंत्री कुनाल सिंह ठाकुर ने किसान संगठन के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा चलाया जाने वाला गैर-राजनीतिक राष्ट्रीय संगठन है। इस अभ्यास वर्ग में जिला कार्यकारिणी सदस्य तुलस राम धुर्वे, प्रदीप वर्मा, रुपेन्द्र तिलकवार, तहसील कार्यकर्ता पंकज वर्मा, कैलाश चंद्रवंशी, बालाराम चंद्रवंशी, टीकाराम साहू समेत कई भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *