कार्यकारिणी समिति की बैठक में 123 योजनाएं पारित

चतरा| समाहरणालय सभा कक्ष में राज्य योजना अनावद्ध निधि की योजनाओं के चयन को लेकर जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी रमेश घोलप ने की। बैठक में विभिन्न विभागो से प्राप्त अनावद्ध निधि की कुल 123 योजनाओं को रखा गया। इसमें चापाकल अधिष्ठापन, पीसीसी पथ निर्माण, सोलर आधारित स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, पुल, पुलिया, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, सामुदायिक भवन का निर्माण व अन्य योजना शामिल है। इन योजनाओं को पारित करने को लेकर विचार विमर्श की गई। उपायुक्त निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ली गई योजनाऔं में जो अभ तक पूर्ण नहीं हुई है, उसे पूर्ण करने का निर्देश सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लघु सिचाई प्रमण्डल के कार्यपालक अभियता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता , नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *