भास्कर न्यूज|कोडरमा नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। वूमेन फॉर ट्री कैंपेन, एक पेड़ माँ के नाम और अमृत मित्र इनिशिएटिव के तहत नगर पंचायत कोडरमा ने पहले चरण में 21 मई मई तक स्थल भ्रमण का कार्यक्रम तय किया है। नगर पंचायत के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इसके लिए टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य चिन्हित स्थलों का दौरा कर रहे हैं। वे जियो टैग फोटो और वीडियो के जरिए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। भ्रमण का उद्देश्य पुराने और प्रस्तावित पेड़ों की संख्या और क्षेत्रफल का आकलन कर रिपोर्ट बनाना है। यह रिपोर्ट दूसरे चरण के लिए जरूरी है, जिसमें 5 जून से 31 अगस्त तक पौधरोपण किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12 स्थल चिन्हित किए गए हैं। 21 मई को चार स्थलों का भ्रमण किया गया। इनमें बागीटांड स्टेडियम के पास तालाब, दुखहरनी तालाब, सामुदायिक भवन बाहेरवांटांड और प्रेम सागर तालाब शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहु, कनीय अभियंता विशाल कुमार साव, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर दिग्विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक बसंत कुमार, विधि सहायक निरंजन कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता रश्मि सिन्हा, सामुदायिक संसाधन सेविका रेणु देवी, नीलम देवी और स्वयं सहायता समूह की सदस्य विशाल, शिवम्, गोपी और सितारा मौजूद रहीं। भास्कर न्यूज | चतरा चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि आज भारत के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी, भारत रत्न सम्मानित, आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले भूत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 पुण्यतिथि मनाई जा रही है। कांग्रेस जिला महासचिव राजवीर ने कहा कि हमारे देश में सबसे पहले सूचना की क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर, दूरसंचार को लाकर दूरदर्शिता को दर्शाते हुए कार्य किया। जिसको आज की सरकार सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों के लिए प्रयोग कर रही है। भाजपा एक तरफ कांग्रेस के किए कार्यों को नकारती है और दूसरी तरफ उनके द्वारा किए हुए कार्यों का नाम बदलकर खुद का बताने का प्रयास करती है। आज देश में जो भी संचार के साधन है उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ भारत रत्न राजीव गांधी की सोच का परिणाम है। मौके पर जिला महासचिव राजवीर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष मो मुबारक, हर्षित चित्रांश, ऋतिक कुमार, सुरेंद्र कुमार के साथ अन्य कई उपस्थित थे।


