कार्यक्रम . धालभूमगढ़ में सेवा ही धर्म संस्था के दो दिवसीय शिविर में 217 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को नरसिंहगढ़ स्थित काजू बेनक्विट हॉल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन कुल 114 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिससे दो दिन में कुल 217 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर के साथ लिली फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 92 मरीजों की जांच कर जरूरत के अनुसार दवा वितरित की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सोमेश सोरेन उपस्थित थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं है। रक्त का कोई जात-पात और धर्म नहीं होता। आपके दान किए रक्त से किसी का जीवन बच सकता है। अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर पुण्य में भागीदारी बनें।” इस अवसर पर झामुमो नेता कान्हू सामंत, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, सुमित अन्ना सहित अन्य नेताओं ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं और चिकित्सकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मोबाइल ब्लड डोनेशन वैन का निरीक्षण कर इसकी प्रशंसा की गई। रक्तदान शिविर में 31 लकी रक्तदाताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. उदय प्रकाश, डॉ. बिमला हांसदा, डॉ. आकाश शाहा ने मरीजों का इलाज किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था के नौशाद अहमद, गुलशन कुमार, दिलीप पांडे, राम मुर्मू, उत्तम सुराल, कन्हैया सिंह, देवानंद सिंह, सुशांत चौबे और लिली फाउंडेशन के वापीन चौधरी, शुभ, आशीष टैगोर, सुप्रिया दास, सौरभ सरकार, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिमा मानकी, रिया दास ने विशेष योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *