भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन दो नंबर ब्लॉक के जोड़ागेड़िया के ललाट इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे से फंदे से लटकते हुए अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तापस जाना (32)है। मृतक के परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा था। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


