बोकारो | शुक्रवार को चास अनुमंडल के बाल विकास परियोजना चास शहरी क्षेत्र की किशोरियों के बीच सखी वन स्टेप सेंटर सभागार में विवाह पूर्व परामर्श को लेकर दो दिवसीय जागरुकता सह परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विवाह, सुरक्षा, एचआईवी, एड्स सहित अन्य को ले जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेणु भारती, मो. रजी अहमद, रेणू रंजन, मीरा लकड़ा, सुषमा कुमारी, नीरा सिंह, सरिता कुमारी, बलजीत कौर आदि थी।


