बोकारो | चास जलापूर्ति योजना फेज-2 के तहत पुपुनकी ब्रिज के निकट बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जुस्को कंपनी की ओर से बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने जुस्को के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दामोदर नदी से जलापूर्ति की योजना को यथाशीघ्र पूरा करें। कहा कि जब तक पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचेगा, तब तक ऐसी योजनाओं का कोई मतलब नहीं है।


