बोकारो | सिटी पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-3सी आवास 374 निवासी पूजा कुमारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पति अविनाश आनंद, देवर अभिषेक आनंद, ससुर बृजनंदन सिंह, सास गीता देवी को आरोपी बनाया है। कहा है कि ससुराल वाले 10 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं। मांग पूरी नहीं करने पर उस पर जानलेवा हमला किया। साथ ही गहना लूटने का आरोप लगाया।


