तेलो | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में हनुमान जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय, भैया उज्ज्वल मंडल, आदित्य कुमार वर्मा एवं बहन चाहत गोस्वामी, सिद्धि कुमारी ने मां शारदे, ओम भारत माता एवं हनुमान जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। संगीत प्रमुख हरिपद प्रसाद एवं भैया बहनों के द्वारा भजन गाया गया। प्रधानाचार्य ने कहा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान इस तरह का कार्यक्रम भैया बहनों के समक्ष मनाती है ताकि अपने आराध्य देवो के विषय में जान सके।


