महासमुंद| नगर के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थी नागेश साहू, सोमनाथ साहू, एमए चतुर्थ सेमेस्टर, ऋतिक पहाड़िया एमए द्वितीय सेमेस्टर इतिहास ने संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार व संग्रहालय रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। मध्य छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक धरोहर व उनका संरक्षण विषय पर 27 से 31 जनवरी तक संचालनालय संस्कृति विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालय के 60 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया था। कार्यशाला का आयोजन आवासीय व निशुल्क था। कार्यशाला में सहभागी रहे छात्र नागेश, सोमनाथ व रितिक ने बताया कि कार्यशाला में मध्य छत्तीसगढ़ के इतिहास व सांस्कृतिक विरासत, मंदिर, स्थापत्य, मूर्ति कला के संरक्षण, तकनीक व आपातकालीन योजना के बारे में जानकारी दी गई।


