कार और स्कूल-वैन की भिड़ंत, केंद्रीय-स्कूल के छात्र की मौत:5 बच्चे घायल, एक को ब्यावर रेफर किया; दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार

राजसमंद में तेज रफ्तार कार ने केंद्रीय विद्यालय की स्कूल-वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल-वैन में सवार 7 साल के छात्र दिग्विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। एक बच्चे को गंभीर हालत में ब्यावर रेफर किया गया है। वैन बच्चों को स्कूल के बाद घर छोड़ने जा रही है। हादसा होते ही दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके पर ही गाड़ियां छोड़कर भाग गए। घटना बुधवार शाम 4 बजे के करीब जिले के भीम थाना इलाके में गीतांजलि हॉस्पिटल के पास नेशनल हाईवे 58 (दिल्ली-मुंबई) के फोरलेन पर हुई। वैन में 6 बच्चे, एक की मौत, दूसरा गंभीर भीम थाना इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया- स्कूल वैन देवगढ़ (राजसमंद) के केंद्रीय स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही थी। वैन में 6 बच्चों को लेकर ड्राइवर देवगढ़ से बरार तक पहुंच गया था। यहां से ड्राइवर ने हाईवे से फोरलेन के कट में जैसे ही गाड़ी घुमाई, उसी वक्त फोरलेन पर आती महाराष्ट्र नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ने वैन को साइड से ठोक दिया। जिस साइड टक्कर लगी उसी तरफ छात्र दिग्विजय बैठा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे घायल हो गए। मौके पर लोग जुट गए। स्कूल वैन और कार के ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने भीम पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। एक बच्चा ब्यावर रेफर लोगों की मदद से पुलिस ने घायल बच्चों को भीम के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से 4 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में ब्यावर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार छात्र दिग्विजय के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बच्चे की मौत की खबर तेजी से फैली। कुछ ही देर में भीम हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *