मोहाली में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:युवक 4 साल से युवती घर रहता था, आरोपी के पिता-भाई मिलने आए थे

मोहाली की एक युवती ने बठिंडा के युवक पर शादी का वादा कर कई साल तक साथ रहने और शारीरिक संबंध बनाने, फिर अचानक पीछे हट जाने का आरोप लगाया है। मामला SSP मोहाली तक पहुंचा, जहां से तीन स्तरीय जांच के बाद FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 2019 में पहचान, 2021 से युवती के घर रहने लगा युवक युवती की पहचान आरोपी बठिंडा निवासी लवप्रीत सिंह के साथ 2019 में हुई थी। उस समय वह मोहाली के मुंडी खरड़ बंगाला बस्ती के निकट पीजी में रहता था। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 2021 में युवक ने खुद अपने परिवार से युवती का रिश्ता करने की बात की। परिवारों के तैयार होने के बाद युवक युवती के घर में ही रहने लगा। इस दौरान उसका भाई और भाभी भी आते-जाते थे। युवती का आरोप है कि युवक ने इसी भरोसे पर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अचानक पिता-भाई के साथ घर छोड़कर भागा, फोन बंद 26 अगस्त 2025 को युवक का पिता और भाई भी उससे मिलने पहुंचे। इसके बाद युवक बिना बताए उनके साथ चला गया और फोन बंद कर लिया। जब युवती ने युवक के भाई से बात की तो उसने बताया कि लवप्रीत शादी नहीं करेगा। युवक के परिवार वाले अब उसे धमका कर रिश्ता खत्म कराने का दबाव बना रहे थे। थाना, DSP और SP—तीन स्तरों पर जांच शिकायत पहले SP, फिर DSP और SHO सिटी खऱड़ को मार्क की गई। SHO की 29 अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट में साफ लिखा कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, कई साल युवती के घर रहा, होटल में भी संबंध बनाए, और बाद में विवाह से मुकर गया। DSP खरड़-1 ने SHO की रिपोर्ट से सहमति जताते हुए FIR दर्ज करने की सिफारिश की। SP (रूरल) ने भी युवती का पक्ष सुनकर जांच को सही पाया 18 नवंबर 2025 को SSP मोहाली ने लिखित आदेश दिया: इसके बाद थाने में मामला पहुंचते ही अब धारा 69, BNS के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *