कार की टक्कर से कारोबारी की मौत

लुधियाना| शहर के अगर नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने 60 साल के साइकिल कारोबारी को कुचल दिया। हादसा रात करीब 12:23 बजे डी-जोन पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान अंकित कुमार गुप्ता पुत्र केवल कृष्ण, निवासी अगर नगर के रूप में हुई है। हादसे के समय अंकित गुप्ता सड़क किनारे एक्टिवा से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही किआ कार (PB10 JK 6340) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सराभा नगर के जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन हैबोवाल निवासी भाविका टांडा के नाम पर है। जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *