मेरिटोरियस स्कूल की पहली काउंसलिंग, ओपन और प्राइवेट कैटेगरी की सीट फुल

पंजाब सरकार द्वारा संचालित मेरिटोरियस स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं कक्षा में दाखिले के इच्छुक छात्रों की काउंसलिंग 10 जून से 16 जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई। 16 जून को पहली काउंसलिंग समाप्त हुई। प्रत्येक जिले में गठित काउंसलिंग कमेटी, मेरिटोरियस सोसाइटी की ओर से 4 मई को जारी एडमिशन पॉलिसी के अनुसार दस्तावेजों की जांच करेगी। यदि किसी अयोग्य छात्र को प्रवेश दिया गया तो पूरी जिम्मेदारी काउंसलिंग टीम की होगी। स्कूल प्रिंसिपल सतवंत कौर ने बताया कि अभी सीटें पूरी तरह से क्लियर नहीं हो पाई है। ओपन कैटेगरी में मेडिकल, नान मेडिकल और कामर्स की सभी सीटें फुल हो चुकी है। जबकि प्राइवेट में 18 लड़कियों और 12 लड़कों की सीटें है जोकि भर चुकी है। डब्ल्यूएचएच (वुमन हाउस हैडिड) में 20 प्रतिशत कोटा रखा गया जिसमें 36 सीटें थी जोकि 13 ही भर पाई। इसमें 4 मेडिकल, 8 नॉन मेडिकल और 1 कामर्स की। अभी पहली काउंसलिंग हुई है। 2 दिन में बच्चे रिपोर्ट करेंगे। कई बच्चे काउंसलिंग के बाद नहीं आते तो उसके बाद दूसरी काउंसलिंग की जाएगी। दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए सीटें आरक्षित: दिव्यांग छात्राओं के लिए 10 प्रतिशत और दिव्यांग छात्रों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गईं। इन उम्मीदवारों के पास 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र होना जरूरी था। परंतु काउंसलिंग के दौरान ये सीट खाली ही रही। क्योंकि इस सीट के लिए कोई भी छात्र नहीं आया। एक छात्र आया परंतु फिजिकल हेल्थ ठीक ना होने के कारण उसे नहीं रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *